TOP BANNER
Sponsored

पीरटांड थाना द्वारा खोला गया दाल-भात केंद्र, सोशल डिस्टेंस का किया जा रहा है पालन

डुमरी(गिरिडीह) : चिरकी स्थित मिशन रोड तुरी टोला के पास गरीबों को भोजन मुहैया करवाने को लेकर पीरटांड थाना के द्वारा दाल-भात केंद्र खोला गया है. इस बाबत थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन को देखते हुए थाना क्षेत्र में अति गरीब परिवारों एवं बाहर से लौट रहे राहगीरों के लिए भोजन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 29, 2020 Mar 29 51 Views
Share

डुमरी(गिरिडीह) : चिरकी स्थित मिशन रोड तुरी टोला के पास गरीबों को भोजन मुहैया करवाने को लेकर पीरटांड थाना के द्वारा दाल-भात केंद्र खोला गया है. इस बाबत थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन को देखते हुए थाना क्षेत्र में अति गरीब परिवारों एवं बाहर से लौट रहे राहगीरों के लिए भोजन व्यवस्था की गई है. जो सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी.

थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी गरीब परिवार को भूखे नहीं रहे. सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए केंद्र पर भोजन का वितरण किया गया. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन है इस परिस्थिति में सभी अपने-अपने घरों के अंदर रहे तथा बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले. कहा कि आवश्यकता पर यदि बाहर निकलते हैं तो मास्क और हाथ में ग्लव्स जरूर लगायें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories