TOP BANNER
Sponsored

सीसीएल कोक प्लांट में अपराधियों लोहा चुरा रहे थे अपराधी, सुरक्षा गार्डों को करना पड़ा फायरिंग

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल कोक प्लांट पर बेखोफ धावा बोलकर लुटेरों द्वारा लोहा काटकर ले जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे मालवाहक लेकर पहुंचे थे और लोहा काटकर उसमें लोड कर रहे थे. मामले की भनक लगने पर सीसीएल सुरक्षा कर्मी वहां पहुंचे तो लुटेरों ने पथराव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 15, 2021 Mar 15 40 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल कोक प्लांट पर बेखोफ धावा बोलकर लुटेरों द्वारा लोहा काटकर ले जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे मालवाहक लेकर पहुंचे थे और लोहा काटकर उसमें लोड कर रहे थे. मामले की भनक लगने पर सीसीएल सुरक्षा कर्मी वहां पहुंचे तो लुटेरों ने पथराव शुरू कर दिया. मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने 2 राउंड हवाई फायरिंग की. जिसके बाद लुटेरे वाहन छोड़ मौके से भाग खड़े हुए.

 

इधर, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम को भी मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद उन्होंने सहायक अवर निरीक्षक अनिल उरांव को भेजा. मगर तब तक अपराधी मौके से भाग चुके थे. वहीं इस मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त किया है. जिसमें लोहा लोड किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories