TOP BANNER
Sponsored

भाकपा माले ने पालमो लोकल कमिटी का सम्मेलन व किसान पंचायत का किया आयोजन

जमुआ : भाकपा माले द्वारा प्रखंड के पालमो लोकल कमिटी का सम्मेलन सह किसान पंचायत का आयोजन गुरुवार को शिबूडीह में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण महतो व संचालन महेश ने किया. कार्यक्रम में बतौर पर्यवेक्षक रंजित यादव व जिला कमिटी सदस्य विजय पांडेय उपस्थित हुए. कार्यक्रम में किसानों के आन्दोलन को लेकर चर्चा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 11, 2021 Feb 11 30 Views
Share

जमुआ : भाकपा माले द्वारा प्रखंड के पालमो लोकल कमिटी का सम्मेलन सह किसान पंचायत का आयोजन गुरुवार को शिबूडीह में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण महतो व संचालन महेश ने किया. कार्यक्रम में बतौर पर्यवेक्षक रंजित यादव व जिला कमिटी सदस्य विजय पांडेय उपस्थित हुए.

कार्यक्रम में किसानों के आन्दोलन को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि 78 दिन से किसान दिल्ली बोर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं. वहीं इनके समर्थन में भाकपा माले किसान पंचायत का आयोजन कर किसानों को आन्दोलन से जोड़ रही है.

 

मौके पर अगुवायों ने कहा कि कृषि कानून को वापस लिए जाने व बीपीएल के नाम गरीब असहाय वृद्धों का पेंशन रोके जाने, जमुआ अंचल कार्यालय में दाखिलख़ारिज में हो रही परेशानी को लेकर भाकपा माले जमुआ प्रखंड कार्यालय में कैंप लगाकर आंदोलन करेगी.

MIDDLE
Sponsored

 

नेताओं ने कहा कि करोड़ों की लागत से शिबूडीह में स्वास्थ्य केंद्र बना है. कागजों में चिकित्सक की नियुक्ति कर दी गई है. मगर केंद्र में एक भी डॉक्टर नहीं जिस कारण से मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है और इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है. इस मामले में स्थानीय प्रशासन और सरकार से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक को नियुक्त करने की मांग की गई है.

मौके पर महेश यादव, संजय यादव, भोला पासवान, मिशलीम अंसारी, विकास पासवान, कासीम अंसारी, अनिल पासवान, रामकृष्ण यादव, सदानंद यादव, रामजी यादव, भुनेश्वर दास, सुनील पंडित, कपिल देव यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories