TOP BANNER
Sponsored

भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाल कर मनाया देशव्यापी विश्वासघात दिवस, PM पर लगाए गए कई आरोप

गिरिडीह : गावां प्रखंड के हटिया मैदान में सोमवार को इंकलाबी नौजवान सभा व भाकपा माले के द्वारा किसान आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारी साथियों के याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव उपस्थित हुए। प्रतिवाद मार्च की शुरुआत हटिया मैदान

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 31, 2022 Jan 31 58 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखंड के हटिया मैदान में सोमवार को इंकलाबी नौजवान सभा व भाकपा माले के द्वारा किसान आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारी साथियों के याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव उपस्थित हुए। प्रतिवाद मार्च की शुरुआत हटिया मैदान से पूरे गावां बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची एवं सभा में तब्दील होकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा माले समेत तमाम वामदल आज किसानों के समर्थन में पूरे देश स्तर पर विश्वासघात दिवस मना रही है।
15 दिनों के अंदर स्थाई बीडीओ, सीओ और भिखी घाटी का एनओसी देने की गारंटी करो नहीं तो होगा उग्र आंदोलन – नागेश्वर यादव
भाकपा माले नेता नागेश्वर यादव ने कहा कि जनता के जन समस्याओं से यहां के विधायक और सांसद को कोई लेना देना नहीं है। जनता के जनहित मुद्दों के लिए भाकपा माले हमेशा यहाँ के छात्र – नौजवान, किसान मजदूरों के आवाज को बुलंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गदर पावर ग्रिड, भिखी घाटी का एनओसी, स्थाई बीडीओ व सीओ की मांगों पर यदि कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो भाकपा माले पुनः फिर से गांवा प्रखंड मुख्यालय पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार किसानों के साथ विश्वासघात करने का काम किया है। आंदोलनकारी किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा करो, देश के सार्वजनिक संपत्ति को बेचना बंद करो, फैक्ट्री मजदूरों का शोषण करना बंद करो, माले नेताओं पर लादे गए फर्जी मुकदमें वापस लो समेत कई मांगों को लेकर राष्ट्रपति व जिला उपायुक्त के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।
मौक़े पर इंनौस जिला सचिव अशोक मिस्त्री, जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, आनंदी यादव,अकलेश यादव, पवन चौधरी, जीतेन्द्र कुमार, अशोक यादव, सुरेश चौधरी, रंजीत कुमार, पिंटू कुमार, प्रदीप कुमार, जासो देवी, मीणा देवी, कुंती देवी, मालती देवी, उपेंद्र यादव, मनोज यादव, संजय दास, कन्हाय राम समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories