TOP BANNER
Sponsored

भाकपा माले की टीम ने किया रकसकुट्टो गांव का दौरा, जन समस्याओं की ली जानकारी

गिरिडीह : भाकपा माले की टीम ने शनिवार को गांडेय प्रखंड के रकसकुट्टो गांव का दौरा किया. इस दौरान भाकपा माले के नेताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थानीय जन समस्याओं का जायजा लिया. बैठक में स्थानीय जन सवालों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में बहुत सारी समस्याएं

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 20, 2021 Mar 20 40 Views
Share

गिरिडीह : भाकपा माले की टीम ने शनिवार को गांडेय प्रखंड के रकसकुट्टो गांव का दौरा किया. इस दौरान भाकपा माले के नेताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थानीय जन समस्याओं का जायजा लिया. बैठक में स्थानीय जन सवालों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में बहुत सारी समस्याएं हैं, लेकिन चुनाव जितने के बाद जनता के प्रतिनिधियों ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है.

स्थानीय सवालों से अवगत होने के बाद भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि बार-बार सरकारें और नेताओं के बदलने के बावजूद शासन की नीतियां नहीं बदलती है.जिस कारण जनता की ये बदहाली दिखाई पड़ रही है. उन्होंने कहा कि शोषण आधारित व्यवस्था के कारण ही आम जनता का वोट लेकर उन्हीं की उपेक्षा की जाती है.

श्री यादव ने कहा कि इस गांव समेत पुरे प्रखंड क्षेत्र में जन समस्याएं विकराल रूप धारण कर चुकी है. प्रखंड-अंचल के कार्यालय घूसखोरी के अड्डे में तब्दील हो चुके हैं. कई मामलों में थाना-पुलिस भी बेवजह ग्रामीणों को परेशान करती है. उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों को सुरक्षित करने तथा मुकम्मल अधिकार हासिल करने के लिए लाल झंडे के साथ जुड़कर संगठन मजबूत कर,संघर्ष शुरू करने की अपील की है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories