TOP BANNER
Sponsored

सहयोग हॉस्पिटल के खिलाफ भाकपा माले ने खोला मोर्चा, गंदगी फेंकने का जताया विरोध

गिरिडीह : शहर के बोड़ो स्थित सहयोग हॉस्पिटल के खिलाफ भाकपा माले ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों के शिकायत के बाद भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा और भाकपा माले नेता राजेश यादव सहयोग हॉस्पिटल के पास पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से उनकी बातों को सुना, ग्रामीणों की शिकायत  सुनने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 12, 2023 Jan 12 56 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बोड़ो स्थित सहयोग हॉस्पिटल के खिलाफ भाकपा माले ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों के शिकायत के बाद भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा और भाकपा माले नेता राजेश यादव सहयोग हॉस्पिटल के पास पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से उनकी बातों को सुना, ग्रामीणों की शिकायत  सुनने के बाद सहयोग हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट गंदगी को खुलेआम फेंकने से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के संबंध में भाकपा माले ने कड़ा विरोध जताया।

 

इस बाबत माले नेताओं ने कहा कि किसी भी अस्पताल के द्वारा मेडिकल वेस्ट कचरा सड़क किनारे फेंकने से स्थानीय वातावरण प्रदूषित होता है । जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में गिरिडीह नगर निगम की जिम्मेवारी बनती है कि सहयोग अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों पर मेडिकल वेस्ट कचरा फेंकने पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो भाकपा माले के इसके खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories