TOP BANNER
Sponsored

शादी समारोह से लौट रहा दंपत्ति सड़क हादसे का हुआ शिकार, पति की मौत, पत्नी घायल

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह मवेशी अस्पताल के पास रहने वाला बिनोद चौधरी था। जबकि घायल मृतक की पत्नी मीरा देवी है। घटना की सूचना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 22, 2024 Apr 22 49 Views
Share

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह मवेशी अस्पताल के पास रहने वाला बिनोद चौधरी था। जबकि घायल मृतक की पत्नी मीरा देवी है। घटना की सूचना पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारपहिया वाहन और स्कूटी को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

 

घटना को लेकर मृतक के भाई गुड्डू चौधरी ने बताया कि उसके भैया भाभी स्कूटी से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमुआ सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक चारपहिया वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में उसके भैया की मौत हो गई। जबकि घायल भाभी का इलाज कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid02WjLMjoWH7bkiCNm3ErgRGxt3VhZTCx5kDa8CQDneDo69xof4xCZpEQKkHMVCzyfAl/

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories