AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं : राजकुमार

गावां : प्रखंड अंतर्गत माल्डा पंचायत भवन में मंगलवार को भाकपा माले की गावां व तिसरी प्रखंड कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनारायण यादव एवं संचालन नागेश्वर यादव नें किया। बैठक में बतौर धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। बैठक में जनता के जनसमस्याओं राशन, किराशन, पेंशन, गरीब – गुरबों का


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड अंतर्गत माल्डा पंचायत भवन में मंगलवार को भाकपा माले की गावां व तिसरी प्रखंड कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनारायण यादव एवं संचालन नागेश्वर यादव नें किया। बैठक में बतौर धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए।

बैठक में जनता के जनसमस्याओं राशन, किराशन, पेंशन, गरीब – गुरबों का नाम PM आवास से हटाने के खिलाफ, प्रखंड मुख्यालय में स्थाई BDO करने की मांग को लेकर,चंदन वर्नावाल के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग एवं उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग के तौर पर 15 लाख राशि के साथ एक नौकरी देने की गारंटी करने, देवरी-खिजुरी एवं भिखी के जंगल में फॉरेस्ट के द्वारा NOC नहीं मिलने से बंद पड़े पावर ग्रिड एवं सड़क के कार्यों को NOC देने की गारंटी करने विषय को लेकर आगामी 05 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।

05 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय को घरने की तैयारी : राजकुमार यादव

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र के अंदर जनता के समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। स्थानीय विधायक और सांसद को यहां के जनता से कोई मतलब नहीं है। ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा किसान, मजदूरों से सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर लूट की जा रही है और लाभ भी नहीं मिल रहा है।इसे किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाए नहीं तो भाकपा माले भ्रष्टाचार और लापरवाही को किसी भी कीमत पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस स्तर पर भी कमी पाई जाएगी, वहां सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। कहा कि पेगासस जासूसी कांड में केंद्र की बार-बार सफाई लोगों के गले नहीं उतर रही है। सरकार व देश की भलाई इसी में है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए, ताकि आगे की जिम्मेदारी तय की जा सके।

जासूसी कांड ये एक लोकतांत्रिक अपराध है। फोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना ‘निजता के अधिकार’ का घोर उल्लंघन है। अगर ये काम भाजपा करवा रही है तो ये दंडनीय है और अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसकी नाकामी है। फोन-जासूसी एक लोकतांत्रिक अपराध है l ‘सबका विश्वास’ का नारा देनेवाले ‘सब पर शक’ कर रहे हैं। जासूसी नकारात्मक राजनीति का कुरूप रूप है।

मौक़े पर जिला कमिटी सदस्य मुन्ना राणा, सकलदेव यादव, दिनेश पाण्डेय, अजीत चौधरी, नारायण यादव मंटू शर्मा, अकलेश यादव, संजय दास, पवन चौधरी, मकसूद आलम, गाँधी यादव, अभिमन्यु यादव, लालू राय, अशोक यादव,सुरेश दास, मनोज सिंह,संजय यादव, संतोष मरांडी, दिनेश्वर यादव,जीतेन्द्र यादव समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories