TOP BANNER
Sponsored

पिहरा शिशु विद्या मंदिर में दीक्षांत समरोह का हुआ आयोजन, बीपीओ भी हुए शामिल

गावां : प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में मंगलवार को दीक्षांत समरोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से बीपीओ गंगाधर पांडेय, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र त्रिपाठी, सअनि बीएल मुर्मु एवम सीआरपी अजय पंडित मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 5, 2021 Oct 5 38 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में मंगलवार को दीक्षांत समरोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से बीपीओ गंगाधर पांडेय, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र त्रिपाठी, सअनि बीएल मुर्मु एवम सीआरपी अजय पंडित मुख्य रूप से उपस्थित थे.


कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन व सरस्वती वंदना से किया गया.
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है जो वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है. जो शिक्षार्थी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई करते हैं वे जीवन में अनिवार्य रूप से सफल होते हैं. वर्तमान में शिक्षा के साथ संस्कार परमावश्यक है. शिशु मंदिर में दिए गये संस्कार को जीवन पर्यंत अपने व्यवहार में समाहित करते हुए कठिन चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बीके पांडेय एवम संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा ने किया जबकि मौके पर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नागेश्वर साव, सचिव मनोज कुमार गुप्ता , संरक्षक योगेन्द्र प्रसाद, आचार्य कौशल किशोर होने, कमल किशोर सिंह, राजेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, अजित कुमार, सुजित कुमार, चंचला देवी, अनुपम कुमारी, रजनी गुप्ता, समेत कई उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories