AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पिहरा में रूपये लेकर मच्छरदानी वितरण करने का आरोप, लोगों में आक्रोश

गावां : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रूपये लेकर मच्छरदानी वितरण किए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. गावां प्रखंड के पिहरा, गड़गी, खेसनरो, मनीमहोडर डेवटन समेत कई स्थानों से इस प्रकार कि शिकायत आ रही है. मंगलवार के जब वैक्सीनेशन के लिए मानपुर अड़वरिया चौक जब विभाग की टीम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रूपये लेकर मच्छरदानी वितरण किए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. गावां प्रखंड के पिहरा, गड़गी, खेसनरो, मनीमहोडर डेवटन समेत कई स्थानों से इस प्रकार कि शिकायत आ रही है. मंगलवार के जब वैक्सीनेशन के लिए मानपुर अड़वरिया चौक जब विभाग की टीम पहुंची तो कई महिलाओं ने इसकी शिकायत की.

महिलाओं का कहना था कि 150 से 200 तक लेकर सक्षम लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण एक कथित साहिया द्वारा किया गया है . मौके पर उपस्थित खैरून निशा, जुलेखा बेगम, सकीला खातुन एवम अजमेरी खातुन आदि ने रूपये देकर मच्छरदानी लेने की बात स्वीकार की. सभी मच्छरदानी पर नोट फोटो सेल लिखा हुआ है. मौके पर उपस्थित बीटीसी उषा देवी के पास भी महिलाओं ने शिकायत दर्ज की. उसने कहा कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है. आपसब इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करें.

हालांकि विभागीय पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद प्रखंड में मच्छरदानी का आवंटन नहीं हुआ है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी मच्छरदानी कहां से आया है व बेचा जा रहा है. मामला जो भी हो लेकिन सरकारी मच्छरदानी बेचे जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन हुआ है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रमोहन प्रसाद ने कहा कि मेरा पदस्थापन एक माह पूर्व गावां में हुआ है. प्रखंड में पिछले लगभग तीन वर्ष से मच्छरदानी का आवंटन नहीं हुआ है. साहिया के पास मच्छरदानी कहां से प्रात हुआ है यह जांच का विषय है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.कहा कि प्रखंड के किसी भी पंचायत में यदि ऐसा हुआ है तो इसकी लिखित शिकायत करें दोषी को बख्सा नहीं जायेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories