TOP BANNER
Sponsored

पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी, प्रमुखता से ध्यान देने की दरकार

गिरिडीह : न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पास दूसरे दिन भी पक्षियों के मौत का सिलसिला जारी रहा. अहले सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो कल की ही भांति पक्षियाँ मृत पड़ी दिखी. मौके पर इन तस्वीरों को देख लोग भयाक्रांत हैं. लोगों का कहना था कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 5, 2021 Mar 5 47 Views
Share

गिरिडीह : न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पास दूसरे दिन भी पक्षियों के मौत का सिलसिला जारी रहा. अहले सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो कल की ही भांति पक्षियाँ मृत पड़ी दिखी. मौके पर इन तस्वीरों को देख लोग भयाक्रांत हैं. लोगों का कहना था कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए कि आखिर कैसे ये पक्षी मर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कहीं ये महामारी का रूप न ले लें.

हालांकि गुरुवार को सूचना के बाद सैंपल कलेक्ट किया गया था. सम्भावना जताई गई थी कि फ़ूड पोइसोनिंग से पक्षियां मरी हो. मगर ये अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर इस मामले पर जिला पशुपालन पदाधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो वे कार्यालय में नहीं मिले. कर्मियों ने बताया कि वे जिले से बाहर गये हुए हैं.

बहरहाल, पक्षियों की मौत के मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की दरकार है. कि आखिर क्यों पक्षियाँ मर रही है. इनके मौत की वजह क्या है. सम्बंधित महकमा शुरुआत में ही सतर्कता बरते ताकि आगे किसी अनहोनी को टाला जा सके.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories