TOP BANNER
Sponsored

गुणवत्ता और टिकाऊपन के दम पर निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स छाया, ललपनिया प्लंबर मीट में मिला बड़ा रिस्पॉन्स

ललपनिया (बोकारो)। गोमिया के ललपनिया स्थित प्रेम सैनिटरी एंड बोरवेल में बुधवार को निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की ओर से एक भव्य प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्लंबर शामिल हुए और कंपनी के पाइप, फिटिंग्स और टैंक्स की गुणवत्ता एवं मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। कंपनी की विश्वसनीयता और

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 10, 2025 Dec 10 117 Views
Share

ललपनिया (बोकारो)। गोमिया के ललपनिया स्थित प्रेम सैनिटरी एंड बोरवेल में बुधवार को निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की ओर से एक भव्य प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्लंबर शामिल हुए और कंपनी के पाइप, फिटिंग्स और टैंक्स की गुणवत्ता एवं मजबूती पर विस्तृत चर्चा की।

कंपनी की विश्वसनीयता और मजबूत नेटवर्क का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स लंबे समय से पाइप, फिटिंग्स, टैंक्स और अन्य निर्माण सामग्री तैयार करने वाली अग्रणी कंपनी है।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में कंपनी का मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। तकनीकी टीम और प्लंबरों से सीधे सुझाव लेने के लिए कंपनी समय–समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।

एरिया सेल्स मैनेजर ने बताई प्रोडक्ट की खासियत

मीटिंग में कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर सनोज दास और प्रेम सैनिटरी एंड बोरवेल के प्रोपाइटर अर्जुन नायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्लंबरों को बताया कि कंपनी के पाइप और टैंक्स—बेहद मजबूत और टिकाऊ,लीक-प्रूफ, उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल से निर्मित, इंस्टॉलेशन में आसान,कम मेंटेनेंस वाले होते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक भरोसेमंद उपयोग मिलता है।

MIDDLE
Sponsored

प्लंबरों ने अनुभव साझा कर दी उत्पाद को विश्वसनीयता की रेटिंग

प्लंबरों ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए और कहा कि निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स के उत्पादों में उन्हें अब तक किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पाइप और टैंक्स लंबे समय तक मजबूती बनाए रखते हैं और ग्राहक भी संतुष्ट रहते हैं।

सम्मान समारोह और भविष्य की योजनाओं की घोषणा

मीट के अंत में कंपनी की ओर से सभी प्रतिभागी प्लंबरों को सम्मानित किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में नए प्रोडक्ट, उन्नत तकनीक और बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार में और मजबूती से उपस्थित होगी।

 

विश्वास और सहयोग को मजबूत बनाता है ऐसा आयोजन

निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स का उद्देश्य सिर्फ उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि प्लंबरों और ग्राहकों के साथ लंबे समय तक भरोसेमंद संबंध बनाना है। इस तरह की मीटिंग कंपनी और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच मजबूत सहयोग और बेहतर समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories