TOP BANNER
Sponsored

जेसीबी ऑपरेटिंग कोर्स के समापन के बाद कमांडेंट ने प्रशिक्षुओं को दिया प्रमाण पत्र

गिरिडीह : पुलिस महानिरीक्षक झारखंड सेक्टर कार्यालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पेशल सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जेसीबी ऑपरेटिंग कोर्स चलाने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद सातवीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट द्वारा 28 अगस्त से 28 सितंबर तक जेसीबी ऑपरेटर कोर्स अंडर स्पेशल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 14, 2020 Oct 14 54 Views
Share

गिरिडीह : पुलिस महानिरीक्षक झारखंड सेक्टर कार्यालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पेशल सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जेसीबी ऑपरेटिंग कोर्स चलाने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद सातवीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट द्वारा 28 अगस्त से 28 सितंबर तक जेसीबी ऑपरेटर कोर्स अंडर स्पेशल सिविक एक्शन प्रोग्राम 2019-2020 झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट जमशेदपुर में संपन्न करवाया गया।

कोर्स में गिरिडीह के रोहित कुमार पासवान एवं राजेश कुमार सिन्हा ने भाग लिया तथा कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के समापन के बाद बुधवार को सातवीं बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज के द्वारा दोनों प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और इस प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया गया।

कमांडेंट श्री भारद्वाज ने बताया कि जेसीबी चलाने का प्रशिक्षण एवं स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण है। प्रमाण पत्र के आधार पर इन बच्चों को भविष्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा आगे चलकर इन्हें आजीविका चलाने में मदद मिलेगी। कमांडेंट ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की मदद करते रहेंगे।

MIDDLE
Sponsored

इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, तिलकराज, उप कमांडेंट आलोक रंजन, सूबेदार मेजर सी लाल गुर्जर, इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार, सिपाही चंदन कुमार समेत अन्य जवान मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories