TOP BANNER
Sponsored

कोयला तस्करों ने NH के नीचे खोद दिया खंती, ग्रामीणों ने किया हंगामा

पुलिस ने पहुंच कार्रवाई का दिया आश्वासन गिरिडीह : गिरिडीह में कोयला तस्करों का मनोबल काफी बढ़ गया है. तस्कर जहां मर्जी वहां खंता खोदकर कोयले की अवैध खनन कर रहे हैं. वहीं तस्करों के इस खेल से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. ताजा मामला है गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग का यहां

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 8, 2021 Apr 8 53 Views
Share

पुलिस ने पहुंच कार्रवाई का दिया आश्वासन

गिरिडीह : गिरिडीह में कोयला तस्करों का मनोबल काफी बढ़ गया है. तस्कर जहां मर्जी वहां खंता खोदकर कोयले की अवैध खनन कर रहे हैं. वहीं तस्करों के इस खेल से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. ताजा मामला है गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग का यहां NH के निचे तस्करों ने खंता बना दिया है. वहीं खंता की संरचना पर ग्रामीण जुटे और हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना था इलाके में कभी भी भू-धसान हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई. मगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद ग्रामीण एक जुट होकर मौके पर पहुंचे तो तस्कर मौके से भाग खड़े हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने दो साईकल को मौके से बरामद किया.

इधर हंगामे की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया. मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने खनन में शामिल लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए.

बता दें कि इस स्थान पर पहले भी दो बार भू-धसान की घटना हो चुकी है. जिससे आवागमन भी प्रभावित हो चुका है. वहीं जिस स्थान पर अवैध खनन चल रहा है उसके करीब ही मुफ्फसिल थाना, स्टेडियम और स्कूल है. ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इससे इंकार नहीं किया जा सकता है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories