TOP BANNER
Sponsored

डेयरी प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास, 66.69 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

गिरिडीह : राज्य के मुखिया चंपाई सोरेन ने सोमवार को जिले को बड़ी सौगात दी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे उड़नखटोला से गिरिडीह बोड़ों हावाई अड्डा पहुंचे जहां विधायक, नेताओं और जिला प्रशासन की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ़ ओनर दिया गया. स्वागत के बाद

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 4, 2024 Mar 4 56 Views
Share

गिरिडीह : राज्य के मुखिया चंपाई सोरेन ने सोमवार को जिले को बड़ी सौगात दी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे उड़नखटोला से गिरिडीह बोड़ों हावाई अड्डा पहुंचे जहां विधायक, नेताओं और जिला प्रशासन की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ़ ओनर दिया गया.

स्वागत के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए शिलान्यास कार्यक्रम स्थल योगीटांड पहुंचा. यहां पारंपरिक रूप से सीएम समेत सभी का भव्य रूप से स्वागत किया गया. मौके पर सीएम के साथ बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह,गांडेय के पूर्व विधायक डॉ. सरफराज अहमद, निजामुद्दीन अंसारी, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे. मौके पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद ने मुख्यमंत्री ने 66.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डेयरी प्लांट का विधिवत शिलान्यास पूजा – अर्चना कर और नारियल फोड़ कर किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बाबत जानकारी दी और कहा तमाम उलझनों के बावजूद सरकार आम जनों के कल्याण में जुटी हुई है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories