TOP BANNER
Sponsored

स्कूल के जर्जर भवन में पढ़ने को विवश हैं अमतरो पंचायत के बच्चे, BDO से पहल की मांग

गावां : गांवां प्रखंड स्थित अमतरो पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन जर्जर हो जाने की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले ढाई साल से बच्चे पंचायत भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। जर्जर भवन में बच्चे पढ़ नहीं सकते, लोगों के मन में हमेशा यह डर समाया रहता है कि कहीं किसी बच्चे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 15, 2021 Sep 15 35 Views
Share

गावां : गांवां प्रखंड स्थित अमतरो पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन जर्जर हो जाने की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले ढाई साल से बच्चे पंचायत भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। जर्जर भवन में बच्चे पढ़ नहीं सकते, लोगों के मन में हमेशा यह डर समाया रहता है कि कहीं किसी बच्चे के ऊपर जर्जर भवन का हिस्सा टूटकर गिर न जाये।
अमतरो के ग्रामीण,महिलाएं एवं बाल पंचायत के बच्चों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय से मुलाकात कर स्कूल के जर्जर भवन को गिराने की मांग करते हुए आवेदन भी सौंपा है।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय रजवार ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय का भवन बिल्कुल जर्जर हो चुका है। हम लोग इसे गिराने की मांग को लेकर बीडीओ को आवेदन दिए हैं, उन्होंने कहा है कि हम इसे आगे की कार्रवाई हेतू भेजते हैं।
बाल पंचायत के सचिव आलेश रजवार ने बताया कि जगह न मिलने की वजह से एक बार स्कूल के नए भवन हेतू आया हुआ पैसा वापिस चला गया। अगर स्कूल का जर्जर भवन तोड़ दिया जाता तो स्कूल के नए भवन बनाने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाता।
बीडीओ से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय रजवार, सनोज रजवार,कमली देवी, सुनील रजवार,बासुदेव रजवार,मनीषा कुमारी,आलेश रजवार,नीतिश रजवार,रवि राजवंशी, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,मो.आरिफ़ अंसारी,सुरेन्द्र सिंह और कृष्णा पासवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories