TOP BANNER
Sponsored

बाल श्रम मुक्त समाज बनाने के दिशा में किया जाएगा काम : सीडीपीओ

गावां : गावां प्रखण्ड अंतर्गत सभी 134 आंगनबाड़ी केंद्रों में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम द्वारा बाल संरक्षण समिति का गठन किया जा रहा है, बाल विकास परियोजना विभाग, गावां, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम के साथ मिलकर बाल संरक्षण समिति को सशक्त बनाएगी। उपरोक्त बातें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 24, 2021 Jun 24 18 Views
Share

गावां : गावां प्रखण्ड अंतर्गत सभी 134 आंगनबाड़ी केंद्रों में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम द्वारा बाल संरक्षण समिति का गठन किया जा रहा है, बाल विकास परियोजना विभाग, गावां, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम के साथ मिलकर बाल संरक्षण समिति को सशक्त बनाएगी। उपरोक्त बातें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी ने गावां पंचायत अंतर्गत मुस्लिम टोला में बाल संरक्षण समिति के गठन के दौरान कही। कहा कि बाल संरक्षण समिति का जो मुख्य उद्देश्य है उसे हम लोग संयुक्त रूप से मिलकर पूरा करेंगे। कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के साथ मिलकर महीने में एक बार पंचायत स्तर पर इस समिति की बैठक का आयोजन होगा, ताकि बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल व्यापार मुक्त समाज बनाने की दिशा में काम किया जा सके। हर बच्चे की शिक्षा और सुरक्षा हम सभी की नैतिक जवाबदेही भी है,जिसे हम लोग मिलकर पूरा करेंगे।
बता दें कि गावां प्रखंड अन्तर्गत 17 ग्राम पंचायतों में कुल 134 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, अभी तक कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम द्वारा 40 केंद्रों में इसका गठन किया जा चुका है। सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूरे टीम सहयोग भी कर रही है।

मौके पर गठन में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका गुलशन आरा,पोषण सखी तम्मना परवीन,नुसरत परवीन , नफीसा खातून, मो.जसीन, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,सुरेन्द्र पंडित, मो.आरिफ अंसारी, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र सिंह और पंकज कुमार उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories