TOP BANNER
Sponsored

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सर्किल रेट के हिसाब से होल्डिंग टैक्स का किया विरोध, सरकार से कानून वापस लेने की मांग

गिरिडीह : जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने राज्य सरकार के द्वारा होल्डिंग टैक्स के लिए अपनाए गए मापदंड का विरोध किया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के गिरिडीह जिला अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट के हिसाब से होल्डिंग टैक्स निर्धारित करने का मापदंड तैयार किया है

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 30, 2022 Apr 30 33 Views
Share

गिरिडीह : जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने राज्य सरकार के द्वारा होल्डिंग टैक्स के लिए अपनाए गए मापदंड का विरोध किया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के गिरिडीह जिला अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट के हिसाब से होल्डिंग टैक्स निर्धारित करने का मापदंड तैयार किया है जो सरासर गलत है। इससे नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने वाले चार-पांच सालों में टैक्स की राशि के रूप में घर की पूरी कीमत चुकानी पड़ जाएगी।

उन्होंने सर्किल रेट के हिसाब से होल्डिंग टैक्स निर्धारण का विरोध किया है और राज्य सरकार से तत्काल इस कानून को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट के हिसाब से टैक्स देना आम शहरवासियों के बस की बात नहीं है।इसलिए सरकार नगर निगम और जनप्रतिनिधि,समाजिक संगठनों के साथ संयुक्त बैठक कर और आम जनता से राय लेकर टैक्स निर्धारण का कार्य करें।प्रेस वार्ता में प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश जलान समेत शहरी क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories