TOP BANNER
Sponsored

पौधा रोपण कर मनाई पिता की पुण्यतिथि, कहा नई परम्परा की शुरुआत

गिरिडीह : महुवाटांड़ निवासी मो. शमशीर ने अपने पिता सफदर कुद्दुसी की पुण्यतिथि पर एक अलग परम्परा की शुरुआत कर समाज को अच्छा संदेश दिया है। सोमवार को पुण्यतिथि पर इन्होंने महुवाटांड़ कब्रिस्तान में 50 सागवान और अशोक के पौधे लगाए। इस मौके पर मुख्य रूप से गांडेय विधायक डॉ० सरफराज़ अहमद, जिला परिषद उपाध्यक्ष

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 5, 2020 Oct 5 48 Views
Share

गिरिडीह : महुवाटांड़ निवासी मो. शमशीर ने अपने पिता सफदर कुद्दुसी की पुण्यतिथि पर एक अलग परम्परा की शुरुआत कर समाज को अच्छा संदेश दिया है। सोमवार को पुण्यतिथि पर इन्होंने महुवाटांड़ कब्रिस्तान में 50 सागवान और अशोक के पौधे लगाए।

इस मौके पर मुख्य रूप से गांडेय विधायक डॉ० सरफराज़ अहमद, जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, डुमरी के समाजसेवी मौलाना मोबिन रिज़वी, महेशलुंडी मुखिया हरगौरि साव, करहरबारी मुखिया मुमताज अन्सारी, वॉर्ड-पार्षद मोहनपुर नूर अंसारी, मोमिन सोसाइटी करहरबारी के सदर युसुफ अंसारी,झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष चांद रशीद अंसारी, जे एम एम गिरिडीह के उपाध्यक्ष शहनवाज अंसारी, तेलोडीह मुखिया प्रतिनिधि शब्बीर आलम समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मरहूम सफदर कुद्दूसी एक नेकदिल और हरदिल अजीज इन्सान थे, जो हमेशा लोगों के दु:ख -सु:ख में खड़े रहते थे, तथा लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया था , वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

MIDDLE
Sponsored

कब्रिस्तान में लगाए गए पौधों को वन विभाग गिरिडीह तथा डी एफ ओ सबा आलम के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने द्वारा आगे भी वृक्षा रोपण कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा उन्होंने मो० शमशीर आलम को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए भुरी- भुरी प्रशंसा की।

पौधरोपण में अमीर खुसरो, टिंकू समेत वन विभाग के कई अधिकारियों तथा वन कर्मियों ने सहयोग किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories