AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दीवार लेखन व ऑक्सीमीटर जांच का सीडीपीओ ने किया निरीक्षण

गावां : प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी ने सोमवार को प्रखंड में चल रहे गहन स्वास्थ्य सर्वे और दीवार लेखन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गावां के बढई और सोनार टोला में सखी मंडल, सेविका एवं पोषण सखी द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण का अवलोकन कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 31, 2021 May 31 75 Views
Share

गावां : प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी ने सोमवार को प्रखंड में चल रहे गहन स्वास्थ्य सर्वे और दीवार लेखन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गावां के बढई और सोनार टोला में सखी मंडल, सेविका एवं पोषण सखी द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण का अवलोकन कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल जांच करने की तौर तरीका को भी देखा। कहा कि डोर टू डोर गांवों में सेविका और पोषण सखी के द्वारा सर्वेक्षण के दौरान टीकाकरण अभियान और कोरोना को लेकर भी ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों को फेस मास्क पहनने और सैनेटाइजर के उपयोग के बारे में भी बताया जा रहा है। खासकर वैक्सीनेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कहा कि सेविका और पोषण सखी को भी सर्वे के दौरान सावधानी बरतने और आदेशों को पालन करने का निर्देश दिया गया है।
मौके पर सेविका ज्योति देवी, पोषण सखी सरिता सोनी, अन्नू कुमारी व सखी मंडल के महिलाएं उपस्थित थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories