AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवघर से बंगाल की जा रही थी मवेशियों की तस्करी, गिरिडीह में पुलिस ने पकड़ा

गिरिडीह : जिले के गांडेय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के बड़े मामले को पकड़ा है. इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर खलासी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना इलाके के गिरनिया मोड़ में छापेमारी कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के गांडेय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के बड़े मामले को पकड़ा है. इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर खलासी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना इलाके के गिरनिया मोड़ में छापेमारी कर गोवंश लदे 3 ट्रक को जब्त किया. वहीं ट्रक में मौजूद 5 तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि तीनों ट्रक में सौ से अधिक मवेशी लोड थे. जिन्हें फिलवक्त पुलिस द्वारा गौशाला भेज दिया गया है. एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को देवघर जिले के बुढ़ई से बंगाल के मुर्शिदाबाद भेजा जा रहा था.वहां पहुंचने के बाद तस्करों को मवेशी कहां लेकर पहुंचना था इसकी जानकारी दी जाती. लेकिन गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories