AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चला अभियान, शराब भट्टी को भी किया गया नष्ट

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की टीम द्वारा इन दिनों संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान के नेतृत्व में टीम ने बदडीहा के घटवार टोला में दबिश दिया और मौके से 5सौ गैलन अवैध जावा महुआ


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की टीम द्वारा इन दिनों संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान के नेतृत्व में टीम ने बदडीहा के घटवार टोला में दबिश दिया और मौके से 5सौ गैलन अवैध जावा महुआ और उससे निर्मित शराब को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले भट्टियों को भी तोड़ दिया। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज मौके पर भाग खड़े हुए।

बताया गया कि सुरेश सिंह, किशुन सिंह, राम सिंह, परमेश्वर सिंह आदि द्वारा अवैध शराब बनाने के धंधे का संचालन किया जा रहा था। धंधेबाज इतने शातिर हैं कि जावा महुआ से भरे गैलन को ज़मीन के अंदर गाड़कर छुपा रखा था। बताया कि सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

छापेमारी टीम में एएसआई प्रमोद प्रसाद, मनीष कुमार, सरिता मुर्मू, उत्पाद विभाग के हवलदार रामवचन यादव, श्याम किशोर प्रसाद, जयाशंकर चौधरी, भगवान राय, जयदेव यादव, अजय सिंह, सुरेंद्र यादव समेत सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories