TOP BANNER
Sponsored

छठ घाट से गायब बच्चे का मिला शव, इलाके में सनसनी

गावां : थाना क्षेत्र के सेरुआ से गायब 06 वर्षीय मासूम ऋषि कुमार की हत्या कर दी गई है। गुरुवार की सुबह उसका शव गावां पेट्रोल पंप के बगल से जाने वाले जंगल में मिला है। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची है। वहीं घटना से इलाके में सनसनी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 10, 2022 Nov 10 51 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के सेरुआ से गायब 06 वर्षीय मासूम ऋषि कुमार की हत्या कर दी गई है। गुरुवार की सुबह उसका शव गावां पेट्रोल पंप के बगल से जाने वाले जंगल में मिला है। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची है। वहीं घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है। परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गौरतलब है कि संध्या अर्घ्य के वक्त से ही बिनोद यादव का 6 वर्षीय मासूम छठ घाट से गायब हो गया था। वहीं परिजन लगातार उसके खोजबीन में जुट पुलिस से सहायता मांग रहे थे। लापता ऋषि को ढूंढने के लिए खोजी कुत्ते का सहारा लिया गया था। जगह जगह पोस्टरबाजी भी की गई थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। आज सुबह जब कुछ महिलाएं जंगल में पत्ता तोड़ने जा रही थी तो शव पर नज़र पड़ी। इसके बाद हो हल्ला हुआ और पुलिस को शव होने की सूचना दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories