AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, आमजनों से भी रक्तदान की, कि गयी अपील

गिरिडीह : पपरवाटांड़ स्थित नए समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी कीमती लहू का दान किया. साथ ही आमजनों से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पपरवाटांड़ स्थित नए समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी कीमती लहू का दान किया. साथ ही आमजनों से भी रक्तदान किये जाने की अपील की.

शिविर के बाबत उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा कि हमलोगों ने खुद से सोचा कि जिला प्रशासन के इतने कर्मी है तो हमलोग खुद से रक्तदान कर आमजनों को रक्तदान के लिए संदेश दें. उपायुक्त ने कहा कि 135 थैलिशिमिया के मरीज हैं. जिनका ट्रीटमेंट चल रहा है उन्हें रक्त की आवश्यकता होती है. लेकिन ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो रही है. इसी को लेकर आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति प्रत्येक 3 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है. इसलिए सभी को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए. यह सामाजिक कार्य है. प्रशासन द्वारा भी रोस्टर के तहत इस तरह का शिविर का आयोजन आगे भी जारी रहेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories