TOP BANNER
Sponsored

भाजपा नेताओं ने एसडीपीओ को दी विदाई, कार्यकाल को सराहा

सरिया : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार महतो के तबादले के बाद शनिवार को वन विश्रामागार में भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें विदाई दी. मौके पर कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें बुके दिया और मिठाई खिलाई. इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर बिनोद कुमार महतो का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 27, 2021 Feb 27 45 Views
Share

सरिया : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार महतो के तबादले के बाद शनिवार को वन विश्रामागार में भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें विदाई दी. मौके पर कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें बुके दिया और मिठाई खिलाई.

इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर बिनोद कुमार महतो का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा. उनके कार्यकाल के दौरान अपराधियों में भय रहा. वहीं हरेक घटनाक्रम पर वे मुस्तेदी से पड़ताल कर अपराधियों को जेल पहुंचाया. कार्यकर्त्ताओं ने आशा जताई कि नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी अच्छा काम करेंगे. साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में वे भी पहल करेंगे.

इधर कार्यकर्त्ताओं से सम्मान के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार महतो ने कहा कि 32 महीने का उनका यहां कार्यकाल रहा. और सभी के सहयोग व समन्वय से काम किया. सरिया के जनप्रतिनिधियों, आम जनता, मीडिया सभी के सहयोग के लिए उन्होंने सबका आभार व्यक्त किया. साथ ही उम्मीद जताई की नए एसडीपीओ और भी बेहतर तरीके से काम करेंगे.

MIDDLE
Sponsored

इस मौके पर हेमलाल मंडल उर्फ छोटू मंडल, शशि महतो, अजय यादव, विनोद यादव, पिंटू ठाकुर, नरेश मंडल, संतोष मंडल, पंकज मंडल, सतीश मंडल, सुनील मंडल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories