TOP BANNER
Sponsored

संकट की घड़ी में भाजपा दिवाली मनाने की तैयारी कर रही है : देवशंकर मिश्रा

गिरिडीह : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गिरिडीह जिला परिषद के सचिव सह राज्य परिषद सदस्य देवशंकर मिश्रा ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जब रोम जल रहा था तो वहां का शासक नीरो बांसुरी बजा रहा था। इतिहास की इस घटना को भाजपा के वर्त्तमान शासनकाल में भारत में दोहराया जा रहा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 3, 2020 Aug 3 42 Views
Share

गिरिडीह : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गिरिडीह जिला परिषद के सचिव सह राज्य परिषद सदस्य देवशंकर मिश्रा ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जब रोम जल रहा था तो वहां का शासक नीरो बांसुरी बजा रहा था। इतिहास की इस घटना को भाजपा के वर्त्तमान शासनकाल में भारत में दोहराया जा रहा है।

जिला सचिव ने कहा कि देश में कोरोना भीषणत्तम रुप धारण कर लिया है। संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है तो स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन के लिए हड़ताल करना पड़ रहा है। देश में बड़े पैमाने पर रोजगार घटता जा रहा है। देश का विकास दर शून्य की ओर भाग रही है। वहीं सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है, बिहार -असम की करोड़ों की आबादी पानी में रात काटने को बाध्य है। देश का भूगोल भी सुरक्षित नहीं है, नेपाल और बांग्लादेश से भी हमारा संबंध अच्छा नहीं रह गया है और ऐसे संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पाटी दिवाली मनाने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भूमि पूजन हो या अन्य धार्मिक अनुष्ठान यह सब पुजारियों का काम है।शासक दल को देश की प्राथमिकता तय करना चाहिए किंतु कोरोना संक्रमित मरीजों की समुचित इलाज की व्यवस्था, देश की सुरक्षा, चीन द्वारा हड़पी गई भू-भाग की वापसी, बाढ़ पीड़ित को राहत कार्य इत्यादि भाजपा के प्राथमिकता में नहीं है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories