TOP BANNER
Sponsored

भाजपा ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

गिरीडीह : भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गावां प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। शुक्रवार को गावां मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। उनके बताए मार्गों और आदर्शों पर चलने

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 11, 2022 Feb 11 48 Views
Share

गिरीडीह : भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गावां प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। शुक्रवार को गावां मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। उनके बताए मार्गों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारत की धरा पर अनेक युग पुरुष पैदा हुए उनमें से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी रहें, जिन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के अंतिम पयदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली व बदलाव लाने की लड़ाई लड़ी। जयप्रकाश राम ने कहा आज सामाजिक जीवन में एक नेता को कैसा होना चाहिए, भारत के लोकतन्त्र और मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, दीनदयाल जी इसके भी बहुत बड़ा उदाहरण हैं. एक ओर वो भारतीय राजनीति में एक नए विचार को लेकर आगे बढ़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर, वो हर एक पार्टी, हर एक विचारधारा के नेताओं के साथ भी उतने की सहज रहते थे। हर किसी से उनके आत्मीय संबंध थे। मौके पर गावां भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, ओबीसी मण्डल अध्यक्ष कॉंग्रेस यादव, विकास जॉनी, ललित पांडेय, बानू सिंह, विशाल पांडेय, राजेश तुरी, अजय कुमार, विजय यादव, अशोक पंडित, मुन्ना सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories