TOP BANNER
Sponsored

अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत, एक घायल

धनवार : गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ- कोडरमा मुख्यमार्ग के घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के डोमायडीह में शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि एक युवक घायल है. घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर घटना के सम्बंध में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 12, 2024 Apr 12 48 Views
Share

धनवार : गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ- कोडरमा मुख्यमार्ग के घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के डोमायडीह में शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि एक युवक घायल है.

घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि उत्तरी डोरंडा पंचायत क्षेत्र के पाण्डेयडीह निवासी यमुना पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र दिवाकर पांडेय अपने चचेरे भाई मोहित पांडेय के साथ खोरीमहुआ कि ओर से अपने बाइक से वापस पाण्डेयडीह घर लौट रहा था. इसी क्रम में डोमायडीह स्थित गुड्डू होटल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक दिवाकर पांडेय की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि मोहित पांडेय गम्भीर रूप से घायल हो गया.

MIDDLE
Sponsored

एक वर्ष पूर्व ही हुआ था मृतक का विवाह

बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व ही मृतक युवक का विवाह गुंडरी निवासी पंकज पांडेय की पुत्री पम्मी देवी के साथ हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही घोड़थम्बा ओपी प्रभारी विभूति देव तथा धनवार थाना प्रभारी नन्दू कुमार पाल दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ढ़िबरा और गिट्टी लोड दो वाहन जब्त, कार्यवाही के लिए किया गया खनन विभाग के सुपुर्द

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories