AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बड़ी खबर : गिरिडीह से रांची जा रही बस नदी में गिरी, 7 की मौत, 45 घायल

हजारीबाग : जिले में शनिवार की शाम हुए दर्दनाक हादसे से कोहराम मच गया है। दरअसल गिरिडीह जिले से रांची जा रही बस टाटी झरिया स्थित सिवाने नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहीं इस घटना में खबर बनाए जाने तक 7 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 45 लोग घायल है।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हजारीबाग : जिले में शनिवार की शाम हुए दर्दनाक हादसे से कोहराम मच गया है। दरअसल गिरिडीह जिले से रांची जा रही बस टाटी झरिया स्थित सिवाने नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहीं इस घटना में खबर बनाए जाने तक 7 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 45 लोग घायल है। जिसमें कईक की स्थिती नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लग गई है। सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग स्थित शेख बिहारी अस्पताल भेजा गया। वहीं बस में फंसे लोगों को गैस कटर मशीन के जरिए निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के सीख समुदाय के लोग कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने रांची जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र स्थित सिवाने नदी में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुखार से कोहराम मच गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची भेजे जाने की जानकारी मिल रही है। स्थानीय संवाददाता द्वारा मिली सूचना के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय स्थिति पर नजर बनाए हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories