AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिग ब्रेकिंग न्यूज़: टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, एक चालक की मौत

देवरी : चतरो – चकाई मुख्य मार्ग स्थित जम्हरा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो ट्रक के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई और फिर दोनों ट्रक में भीषण आग लग गई। घटना के बाद फौरन चकाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची दमकल की 4 वाहनों को


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवरी : चतरो – चकाई मुख्य मार्ग स्थित जम्हरा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो ट्रक के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई और फिर दोनों ट्रक में भीषण आग लग गई। घटना के बाद फौरन चकाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची दमकल की 4 वाहनों को बुलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए। घटना में एक चालक की मौत हो गई। जबकि एक चालक और 2 खलासी घायल हो गए। मृतक चालक की पहचान बिहार राज्य के खगड़िया स्थित नयागांव निवासी डब्लू सिंह के रूप में की गई है। जबकि घायलों में मृतक चालक डब्लू सिंह का पुत्र सोनू कुमार है। वहीं दूसरे ट्रक के चालक और खलासी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

दोनों ट्रक में आग बुझाने के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा जेसीबी से मलबा हटाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 5 बजे यह घटना हुई। एक ट्रक में साबुन तो दूसरे ट्रक में मक्का लोड था। घटना के बाद घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories