AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्द्भेदन, मंदिर के समीप मिला था शव

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरिडीह : बीते शनिवार को जमुआ थाना इलाके के कर्माटांड गांव में हुए बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्द्भेदन कर लिया है. शनिवार को पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय में डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह : बीते शनिवार को जमुआ थाना इलाके के कर्माटांड गांव में हुए बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्द्भेदन कर लिया है. शनिवार को पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय में डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. इस बाबत उन्होंने बताया गया कि घटना के जानकारी के बाद कांड संख्या 164/ 23 दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई तो सामने आया कि करमाटांड़ गांव निवासी बुजुर्ग बासुदेव महतो उर्फ़ बासुदेव यादव की हत्या गांव के ही एक परिवार के तीन सदस्यों ने मिलकर से मारकर की थी. इस मामले में चोटी भोक्ता, लालित भोक्ता और सहदरी देवी को गिरफ्तार किया गया है.

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि नशे की हालत में वासुदेव यादव गांव के ही सहदरी देवी के साथ छेड़खानी करने का प्रयास कर रहा था. जिसके विरोध में उसने अपने पति, पुत्र और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर ईंट से मारकर बासुदेव यादव की हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने मिलकर साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया था. हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. जांच पड़ताल के क्रम में पुलिस ने मृतक के एक पैर का चप्पल, गोल्डन रंग की घड़ी और घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी जब्त किया है.

प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार, सब इंस्पेक्टर नितेश पांडेय मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories