TOP BANNER
Sponsored

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की ओर से अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर ए.एसआई विनोद कुमार सिंह ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अकदोनी व चिलगा ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 20, 2022 Apr 20 57 Views
Share

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की ओर से अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर ए.एसआई विनोद कुमार सिंह ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अकदोनी व चिलगा ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लगभग 1 क्विंटल जावा महुआ भी बरामद किया है। उत्पाद विभाग ने इस दौरान महुआ शराब भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया।

इस बाबत एएसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शराब धंधेबाज हरीलाल दास,भगीरथ दास व लुटन दास को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मौके से अभियुक्त टीपू दास, झुपर दास, विस्पत दास व चिंतामन दास फरार हो गया है। सभी फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है जल्द ही नाराज अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मौके पर एसआई सुखदेव दास, हवलदार अजय सिंह,राम बच्चन यादव,सुरेंद्र यादव,जयदेव प्रसाद यादव, श्याम किशोर प्रसाद, योगेंद्र सिंह, नागेश्वर प्रसाद सिंह समेत झारखंड पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories