गावां, गावां प्रखण्ड में मनरेगा योजनाओं में पदाधिकारियों द्वारा कमीशन लिए जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खुलेआम गावां में बीडीओ पशुशेड, डोभा, तालाब मिट्टी मोरम सड़क निर्माण को ले योजनाओं को ऑनलाइन चढ़ाने के नाम पर खुलकर राशि वसूल रहे हैं। जो व्यक्ति योजनाओं की स्वीकृति के लिए पैसा देता है उसका योजना ऑनलाइन कर दिया जाता है और जो लाभुक, किसान पैसे देने में असमर्थ हैं उनके कागजात को महीनों तक लटकाकर रखा जाता है। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था में ऐसा नियम है कि पंचायत स्तर पर योजनाओं की स्वीकृति दी जाती है इसके बावजूद कागजात पर मुखिया पंचायत सेवक, रोजगारसेवक का हस्ताक्षर होने के बावजूद बीडीओ ने आदेश जारी कर रखा है कि रेकड़ में उनका हस्ताक्षर जब तक नहीं होता है तब तक कोई भी योजना की ऑनलाइन इंट्री नहीं कि जाएगी। इस कारण जरूरतमंद लाभुक भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत करते हुए भाकपा माले धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर गावां, तीसरी में बीडीओ संतोष प्रजापति द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि गावां में बीडीओ खुलेआम योजनाओं के इंट्री में पैसा मांगते हैं जो पैसा देता है उसका काम होता वरना लाभुक रोज प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगाते नजर आते हैं। आवेदन में कहा गया है कि पशुशेड में 20 हजार, डोभा में 5000 रुपये व तालाब में 10000 रुपये की मांग की जा रही है। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष 7 दिनों तक धरना दिया गया था। आश्वासन के बाद धरना तोड़ा गया परंतु एक भी मांगे पूरी नहीं हुई। अगर इसमें सुधार नहीं लाया गया तो आगामी 25 फरवरी विधानसभा सत्र के शुरू होने के साथ ही समाहरणालय के समक्ष भाकपा माले के हजारों कार्यकर्ता, मजदूर, किसान भूख हड़ताल करेंगे।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
गावां में मनरेगा योजनाओं में बीडीओ खुलेआम कर रहे हैं वसूली, पूर्व विधायक ने उपायुक्त को पत्र लिखकर किया आगाह कहा अगर सुधार नहीं हुआ तो 25 फरवरी से समाहरणालय के सामने करेंगे भूख हड़ताल
गावां, गावां प्रखण्ड में मनरेगा योजनाओं में पदाधिकारियों द्वारा कमीशन लिए जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खुलेआम गावां में बीडीओ पशुशेड, डोभा, तालाब मिट्टी मोरम सड़क निर्माण को ले योजनाओं को ऑनलाइन चढ़ाने के नाम पर खुलकर राशि वसूल रहे हैं। जो व्यक्ति योजनाओं की स्वीकृति के लिए पैसा देता
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
Related Stories
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More








