TOP BANNER
Sponsored

राशन कार्ड बनाने के एवज में मुद्रमोचन की शिकायत की जांच को पहुंची बीडीओ

अवैध वसूली की हुई पुष्टि   गावां : प्रखंड स्थित बिरने पंचायत के पछियारीडीह दलित टोला में विगत दिन एक डीलर द्वारा राशन कार्ड बनाने के एवज में लाभुकों से अवैध वसूली व अनाज कटौती की शिकायत पर बुधवार को बीडीओ मधु कुमारी ने स्थल पर जाकर मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने सभी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 3, 2021 Mar 3 43 Views
Share

अवैध वसूली की हुई पुष्टि

 

गावां : प्रखंड स्थित बिरने पंचायत के पछियारीडीह दलित टोला में विगत दिन एक डीलर द्वारा राशन कार्ड बनाने के एवज में लाभुकों से अवैध वसूली व अनाज कटौती की शिकायत पर बुधवार को बीडीओ मधु कुमारी ने स्थल पर जाकर मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने सभी लाभुकों से अवैध वसूली के मामले में पूछताछ की, जिसमें अवैध वसूली का मामला सही पाया गया। उन्होंने डीलर के रजिस्टर व स्टॉक अनाज का भी जांच किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाद में उन्होंने पर यूनिट पर अनाज कटौती से संबंधित लाभुकों से बातचीत की और कार्ड में अंकित अनाज का भी अवलोकन किया।

इसके अलावा उन्होंने डीलर को दुकान के बाहर बोर्ड व दुकान नियमित रूप से खोलने का निर्देश दिया। कहा कि डीलर रमेश कुमार द्वारा राशन कार्ड बनाने के एवज में कुछ लाभुकों से अवैध वसूली की गई है। जिसकी पूछताछ के दौरान पुष्टि हुई है। वहीं अनाज कटौती के मामले की भी जांच की जा रही है। संबंधित डीलर से सभी बिंदु पर शो-कॉज किया गया है। अग्रेसित कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को भेजा गया है। मौके पर गावां के प्रभारी एमओ प्रदीप राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories