TOP BANNER
Sponsored

बीडीओ ने की आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर विवादित जमीन की जांच , दिए कई निर्देश

गावां : बीडीओ मधु कुमारी ने गुरुवार को गावां प्रखंड के डाबर में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को ले विवादित जमीन का जांच कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम सभी ग्रामीणों से उक्त क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को ले चयनित जमीन से संबंधित बातचीत की। बाद में उन्होंने स्थल का मापी भी करवाया।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 25, 2021 Feb 25 47 Views
Share

गावां : बीडीओ मधु कुमारी ने गुरुवार को गावां प्रखंड के डाबर में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को ले विवादित जमीन का जांच कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम सभी ग्रामीणों से उक्त क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को ले चयनित जमीन से संबंधित बातचीत की। बाद में उन्होंने स्थल का मापी भी करवाया। लेकिन ग्रामीणों ने वहां से आधा किमी दूर देवी मंडा के समीप आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कराने की मांग की। जिसपर बीडीओ ने सभी ग्रामीणों से एक लिखित आवेदन देने की बात कही।

 

इसके अलावा उन्होंने सेरूआ रविदास टोला में भी आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को ले जमीन का चयनित करवाया और रविदास टोला में ही आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण करवाने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने गावां के गंपतबागी स्थित दोनोसोत टोला में गत दिन मनरेगा योजना के तहत मिट्टी मोरम सड़क निर्माण में विरोध के मामले की जांच की और उक्त टोला में पेवर ब्लॉक व पीसीसी पथ निर्माण कराने की बात कही।

 

उन्होंने कहा कि दोनोसोत टोला के ऊपरी भाग में पीसीसी पथ का निर्माण कराया जाएगा और बाकी के नीचे भाग में मनरेगा योजना से मिट्टी मोरम सड़क का ही निर्माण होगा।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर उपप्रमुख नवीन कुमार यादव, जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि भीम रविदास, बीपीआरओ संजय कुमार, भाजपा नेता श्रीराम यादव, मुन्ना सिंह, अमरदीप निराला, अंकज सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories