TOP BANNER
Sponsored

वैक्सीनेशन में गति लाने को लेकर बीडीओ ने बैंक प्रबंधक के साथ की बैठक

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को कोविड-19 रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन में गति लाने को लेकर बीडीओ मधु कुमारी ने प्रखंड में संचालित सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें प्रखंड के माल्डा, पिहरा व गावां में स्थित तीनों बैंकों में कैंप लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 3, 2021 Jun 3 38 Views
Share

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को कोविड-19 रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन में गति लाने को लेकर बीडीओ मधु कुमारी ने प्रखंड में संचालित सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें प्रखंड के माल्डा, पिहरा व गावां में स्थित तीनों बैंकों में कैंप लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका दिलाने का निर्णय लिया गया।

बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि कोविड महामारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अब लोगों की बारी है कि वे अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कराए जा रहे नि:शुल्क टीकाकरण अभियान में उनका साथ दें। और भ्रांतियों को दूर रख कर अपने आसपास के लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक करें।

उन्होंने साथ ही बताया कि शुक्रवार को प्रखंड के मंझने, बिरने व पसनौर पंचायत में स्पेशल टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। जिसके लिए गुरुवार को लाउडस्पीकर के माध्यम से हर गली मुहल्ले में जानकारी दे दी गई है।

MIDDLE
Sponsored

 

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से आग्रह किया है कि शुक्रवार को लगाए जा रहे इस टीकाकरण शिविर में जा कर 45 वर्ष उम्र से अधिक लोगों को टीका जरूर दिलवाएं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories