TOP BANNER
Sponsored

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अभद्र भाषा प्रयोग का नाई समाज ने जताया विरोध

गावां(गिरिडीह) : गावां हाट बाजार में गुरुवार को नाई महासभा की एक बैठक हुई। इसमें प्रखंड के सभी पंचायत के नाई समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा विगत दिन ऑनलाइन टू के घोषणा के दौरान मीडिया के बीच नाई समाज का जाती विशेष बयानबाजी करने का

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2021 Jun 10 53 Views
Share

गावां(गिरिडीह) : गावां हाट बाजार में गुरुवार को नाई महासभा की एक बैठक हुई। इसमें प्रखंड के सभी पंचायत के नाई समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा विगत दिन ऑनलाइन टू के घोषणा के दौरान मीडिया के बीच नाई समाज का जाती विशेष बयानबाजी करने का विरोध जताया और बिना शर्त के माफी मांगने की मांग की।

इस दौरान नाई समाज के लोगों ने काला बिल्ला लगाकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा किसी जाती विशेष पर ऐसे पेश आना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने पूरे नाई समाज को नौवा शब्द में बोलकर अपमान किया है। जिससे प्रखंड के सभी नाई समाज के लोगों में काफी ठेस पहुंचा है।

उन्होंने मीडिया के बीच स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगने की मांग की है। यदि शीघ्र ही माफी नहीं मांगा गया तो पूरे नाई समाज के लोग एकित्रत होकर आंदोलन करने लिए बाध्य होंगे।
मौके पर प्रदूमन शर्मा, अजीत शर्मा, अनिरुध शर्मा, मनीष कुमार, मनोहर शर्मा, अर्जुन शर्मा, विकास शर्मा, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, उमेश शर्मा, कांग्रेस, शर्मा विजय शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories