TOP BANNER
Sponsored

बाल मित्र ग्राम फिल्म महोत्सव का हुआ आयोजन।

गिरिडीह : गावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में बच्चों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की 6 वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रखंड फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। फिल्म महोत्सव का उदघाटन पूर्व विधायक राजकुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी के द्वारा किया गया। राजकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 10, 2020 Dec 10 50 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में बच्चों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की 6 वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रखंड फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया।
फिल्म महोत्सव का उदघाटन पूर्व विधायक राजकुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी के द्वारा किया गया।

राजकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के अधिकारों को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन का कार्य बहुत ही सराहनीय है। उन्होने कहा की सभी को संयुक्त रूप से मिलकर बाल मजदूरी ,बाल विवाह और बाल व्यापार की लड़ाई लड़नी होगी।
हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हम सभी की नैतिक जवाबदेही है।
विधानसभा में निरन्तर हम बच्चों से जुड़ी समस्याओं को उठाते भी रहे हैं। वहीं बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के प्रति हम सभी को सकारात्मक पहल करने की जरूरत है।
महोत्सव के दौरान प्राइस ऑफ फ्री फिल्म दिखाकर बचपन बचाओ आंदोलन और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बाल श्रम से छुड़ाए गए लाखों बच्चों की कहानी भी दिखाई गई।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ,सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव ,बी .आर.सी.से राहुल कुमार गुप्ता , सांख मुखिया प्रवीण कुमार ,खरसान मुखिया मकसूद आलम , माल्डा मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ,सेरुआ पंचायत प्रतिनिधि भीम रविदास ,नगवां मुखिया प्रतिनिधि मिराजुद्दीन ,कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मुकेश तिवारी ,सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ,उदय राय ,सुरेन्द्र पंडित , मो.आरिफ़ अंसारी , अमित कुमार ,विरेन्द्र यादव ,विक्कू कुमार ,कृष्णा पासवान ,सुरेन्द्र सिंह ,अनिल कुमार, श्रीराम कुमार ,भीम चौधरी ,शिवशक्ति कुमार ,राजेश शर्मा सहित आठ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि और प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories