AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सांप्रदायिक दंगा मामले में 32 आरोपितों के विरुद्ध अभियोजन चलाने की अनुशंसा

गिरिडीह : 27 जून 2017 को देवरी के बैरिया हटियाटांड़ में साम्प्रदायिक दंगा मामले में एसपी सुरेंद्र झा के प्रस्ताव पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 32 आरोपितों के विरुद्ध अभियोजन चलाने की अनुशंसा सरकार से की है। इनके खिलाफ अभियोजन की अनुशंसा उपायुक्त ने हरीश यादव, राजेश कुमार,राजकिशोर सिंह, बालमुकुंद पंडित, प्रफुल्ल कुमार, कामदेव


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : 27 जून 2017 को देवरी के बैरिया हटियाटांड़ में साम्प्रदायिक दंगा मामले में एसपी सुरेंद्र झा के प्रस्ताव पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 32 आरोपितों के विरुद्ध अभियोजन चलाने की अनुशंसा सरकार से की है।

इनके खिलाफ अभियोजन की अनुशंसा

उपायुक्त ने हरीश यादव, राजेश कुमार,राजकिशोर सिंह, बालमुकुंद पंडित, प्रफुल्ल कुमार, कामदेव पांडेय, राजा कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार विश्कर्मा, मंतोष उपाध्याय, यमुना सिंह, सत्यनारायण उपाध्याय, बसंत शर्मा, राजेश कुमार वर्मा,गिरिजा विश्कर्मा, गुड्डू मंडल, बीरेंद्र सिन्हा, महेंद्र राणा, सुखदेव विश्कर्मा, नीरू राय, लखन मंडल, उज्ज्वल दुबे, नन्दकिशोर रविदास, प्रकाश बरनवाल, संजय कुमार वर्मा, कृष्णा पंडित, कैलाश यादव, चंद्रदेव सिंह, विकास कुमार यादव के खिलाफ अभियोजन की अनुशंसा सरकार से की है।

ये था मामला

 

बता दें कि गोवंश का शव मिलने के बाद लोगों ने उस्मान अंसारी पर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद भीड़ हिंसक हो गई थी और उस्मान अंसारी को अधमरा कर हटियाटांड़ में फेंक दिया था। भीड़ इतनी उग्र थी कि उस्मान के घर पर आग लगा दी थी। जिसमें उस्मान के परिजन अंदर ही फंस गए थे। सूचना पर गिरिडीह के तत्कालीन उपायुक्त उमाशंकर सिंह व कोडरमा के तत्कालीन एसपी सुरेंद्र कुमार झा जो कि घटना के दिन गिरिडीह एसपी के प्रभार में थे वो भी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग व लाठीचार्ज कर उस्मान के परिजनों को जलने वे बचाते हुए अस्पताल भेजा था। फायरिंग में कृष्णा पंडित भी जख्मी हुए था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories