AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर की 3 लाख से अधिक की लूट, गैस कटर से छत का गेट काटकर दाखिल हुए बदमाश

गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब चार नकाबपोश अपराधियों ने गैस कटर से घर की छत का गेट काटा और अंदर दाखिल होकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। पीड़ित गृहस्वामी त्रिभुवन भुईयां


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब चार नकाबपोश अपराधियों ने गैस कटर से घर की छत का गेट काटा और अंदर दाखिल होकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया।

पीड़ित गृहस्वामी त्रिभुवन भुईयां के अनुसार, अपराधियों ने घर में मौजूद सभी सदस्यों को बारी-बारी से जगाया। इसके बाद हथियार का भय दिखाकर गमछे से उनके हाथ बांध दिए और सभी को बंधक बना लिया। अपराधियों ने घर की तलाशी लेने के बाद 1 लाख 5 हजार रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के जेवरात अपने कब्जे में ले लिए।

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूचना मिलते ही बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सरिया इंस्पेक्टर और बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घाघरा गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का भी जायजा लिया।

वहीं, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी घाघरा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद घाघरा गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले में अपराधियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories