TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह के गावां में बड़ा हादसा: चाल धंसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर घायल

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के निमाडीह पंचायत अंतर्गत चरकी गांव के पास बुधवार को हुए हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की ‘मौ’त’ हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जानकी पहाड़ी के पास चाल धंसने के दौरान हुआ। मृतक की पहचान चरकी गांव निवासी विजय राय के पुत्र राजवीर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 28, 2026 Oct 28 103 Views
Share

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के निमाडीह पंचायत अंतर्गत चरकी गांव के पास बुधवार को हुए हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की ‘मौ’त’ हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जानकी पहाड़ी के पास चाल धंसने के दौरान हुआ। मृतक की पहचान चरकी गांव निवासी विजय राय के पुत्र राजवीर राय के रूप में हुई है। राजवीर चौथी कक्षा का छात्र था।

हादसे के बाद घटनास्थल को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों बच्चे सुबह बंद पड़ी माइका खदान में माइका चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक चाल धंस गई और दोनों इसकी चपेट में आ गए। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चे दीपावली के मौके पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी लाने गए थे।

हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की जानकारी मिली है।

MIDDLE
Sponsored

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार और प्रभारी अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और आसपास मौजूद ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का जायजा लिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

राजवीर की ‘मौ’त’ की खबर के बाद चरकी गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories