TOP BANNER
Sponsored

विश्व एड्स दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह : विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को गिरिडीह सदर अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल के देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में आम जनता को एचआईवी एड्स व इससे बचाव को लेकर जानकारी दी गई। वहीं अस्पताल परिसर में जागरूकता को लेकर रंगोली भी बनाया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 1, 2020 Dec 1 21 Views
Share

गिरिडीह : विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को गिरिडीह सदर अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल के देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में आम जनता को एचआईवी एड्स व इससे बचाव को लेकर जानकारी दी गई। वहीं अस्पताल परिसर में जागरूकता को लेकर रंगोली भी बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल के कर्मियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रेड रिबन लगाया गया। इसके बाद अस्पताल कर्मी समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु, डीएसपी 2 अमित मिश्रा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी रिबन लगाया।

कार्यक्रम में डॉ अमित गोंड, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, मोहम्मद रुस्तम, डॉ रचना शर्मा, पवन कुमार, दीपक कुमार समेत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एएनएम उपस्थित हुई।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories