AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अपनी सुरक्षा अपने हाथ अभियान के सफल संचालन को लेकर निकाला गया जागरूकता रथ

गिरिडीह : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा यूनिसेफ झारखंड के संयुक्त प्रयास से अपनी सुरक्षा अपने हाथ नामक अभियान के सफल संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता 22 मार्च से 25 मार्च तक जिले के सभी गांवो/टोला, विद्यालयों में घूम-घूम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा यूनिसेफ झारखंड के संयुक्त प्रयास से अपनी सुरक्षा अपने हाथ नामक अभियान के सफल संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता 22 मार्च से 25 मार्च तक जिले के सभी गांवो/टोला, विद्यालयों में घूम-घूम कर स्कूलों में पोषक क्षेत्र में जाकर अभियान को लेकर जागरूक करेगा। इसमें उन्हें अपनी सुरक्षा अपने हाथ कार्यक्रम से संबंधित सरकार के दिए गए दिशा-निर्देशों एवं गतिविधियों के विषय में बताया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन, फेस मास्क का निरंतर उपयोग, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की बच्चों की आदत आदि गतिविधियों की जानकारी देगा।

इस बाबत उपायुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कक्षा 08 के ऊपर के सभी विद्यार्थी विद्यालय आ रहे हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वर्तमान में देशभर में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। साथ ही कोविड-19 मानकों एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। विद्यालयों में शत प्रतिशत साफ सफाई, स्वच्छता एवं कोविड-19 मानकों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार एवं यूनिसेफ के सहयोगी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के माध्यम से जिले के सभी विद्यालयों में यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories