AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोरोना से बचाव को लेकर बाजार में चलाया गया जागरूकता अभियान

गावां : माल्डा बाजार में शनिवार को धनवार विधानसभा संघर्ष समिति के तत्वाधान में बैनर तले पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने माल्डा मस्जिद चौक के पास हाथों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : माल्डा बाजार में शनिवार को धनवार विधानसभा संघर्ष समिति के तत्वाधान में बैनर तले पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने माल्डा मस्जिद चौक के पास हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लाउडस्पीकर से सभी लोगों को शारीरिक दूरी और मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने की अपील की।

सदस्यों ने कहा कि कोरोना के दूसरे स्ट्रेन को लेकर आम-अवाम सभी मे भय का माहौल बना हुआ है। इसके चपेट में आने से काफी संख्या में लोग प्रतिदिन मौत के गाल में समा जा रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को सख्ती से पालन करना चाहिए। ताकि इससे यथा शीघ्रपूर्ण निजात पाया जा सके। कोरोना से बचने का मात्र एक ही उपाय है कि लोग सैनेटाइजर और मास्क का लगातार उपयोग करें और बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करें। वहीं अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर कोरोना का टीका लगाए। क्योंकि यह टिका सिर्फ कोरोना से ही नहीं बल्कि हमें अन्य बीमारियों से भी बचाता है।
मौके पर अजीत पांडेय, अंकज सिंह, अहसान आलम, वसीम अंसारी, फिरोज अंसारी,धीरज कुमार, सिकेंद्र राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories