TOP BANNER
Sponsored

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, उपस्थित ग्रामीणों को दी गई जरूरी जानकारी

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत चकमन्जो के ग्राम मांगोडीह में विधिक सहायता केंद्र चकमन्जो के तत्वावधान में उपस्थित ग्रामीणों को पीएलवी सुबोध कुमार साव ने रविवार को असंगठित कर्मकार श्रमिक के निबंधन के संबंध जानकारी देते हुए जागरूक किया। बताया गया कि झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 27, 2020 Sep 27 52 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत चकमन्जो के ग्राम मांगोडीह में विधिक सहायता केंद्र चकमन्जो के तत्वावधान में उपस्थित ग्रामीणों को पीएलवी सुबोध कुमार साव ने रविवार को असंगठित कर्मकार श्रमिक के निबंधन के संबंध जानकारी देते हुए जागरूक किया। बताया गया कि झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपक नाथ तिवारी के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया है।

मौके पर उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि कोई भी असंगठित मजदूर जो दैनिक मजदूरी करता है जिसका छः हजार रुपए से कम आय है तो वैसे मजदूर निबंधन करवा सकते हैं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हरा राशन कार्ड बनाने के नियमों की जानकारी से की ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरहोबिन्दो के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारिका रजक ने राज्य ,केन्द्र सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए उत्प्रेरित किया।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर सुंदरी देवी, गेडिया देवी, नरैनी देवी, चिंता देवी, सारो देवी, मसोमात जहली, परमेश्वर रविदास, सूरज दास, मंटू दास, रंजीत दास,विजय राम,बसंती देवी,मसोमात मख़री देवी,कौशल्या देवी,कलवा देवी,साबिया देवी,फुटिया देवी आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories