AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क पार कर रही वृद्धा को ऑटो ने मारी टक्कर, इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

तिसरी : थाना क्षेत्र के सिंघो में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में 108 एंबुलेंस सेवा से घायल वृद्धा को तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. इसी दौरान गिरिडीह लाने के दरम्यान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : थाना क्षेत्र के सिंघो में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में 108 एंबुलेंस सेवा से घायल वृद्धा को तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. इसी दौरान गिरिडीह लाने के दरम्यान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतका सिंघो निवासी अजोला देवी थी.

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार अजोला देवी गुमगी से बस द्वारा अपने घर सिंघो जा रही थी. सिंघो में बस से उतरकर वह सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान गांवा की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार ऑटो ने टक्कर मार दी. मौत के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद पुलिस द्वारा ऑटो को जब्त कर लिया गया है. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories