#Giridih_headlines 16 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih-Headlines

  • कोरोना वायरस को लेकर झारखंड सरकार का अहम फैसला, 14 अप्रैल तक स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, मॉल आदि बंद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की अपील, कहा बरते सावधानी.

 

  • छात्र जितेंद्र कुमार में कोरोना का लक्षण, सर्दी/ बुखार/ गले में दर्द की शिकायत, सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, चिकित्सक कर रहे जांच, सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मैकेनिकल का कोर्स कर रहा है छात्र, रविवार रात को बिहार के पूर्णिया से लौटा है वापस.

 

  • बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं दिए जाने से आक्रोश, भाजपा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री के दबाव में बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता न होने की अनुमति देना लोकतंत्र व्यवस्था और विधानसभा की गरिमा का माखोल उड़ाने के समान.

 

  • कोरोना को लेकर गिरिडीह दवा विक्रेता संघ ने कसी कमर, बचाव को लेकर जारी किया क्या करें और क्या न करें से संबंधित बैनर पोस्टर, दवा दुकानों के साथ सावर्जनिक जगहों में इसके जरिये लोगों को किया जाएगा जागरूक.

 

  • उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों, बैंकर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों, छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले छात्रवृत्ति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश.

 

  • नवीन आनंद चौरसिया बनाए गए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी सैल के प्रदेश महासचिव सह कोडरमा जिला प्रभारी, कांग्रेसियों में खुशी, पार्टी नेताओं ने दी बधाई.

 

  • खंडोली पर्यटन स्थल में धूमधाम से मनाया गया बाह्य पर्व, ग्राम स्वराज मंच आदिवासी युवा ग्रुप ताला बुरू ने किया था आयोजन.

 

  • नवनिर्मित सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप कोलडीहा में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारम्भ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल.

सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप कोलडीहा का प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ, निकाली गई कलश यात्रा

सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप कोलडीहा का प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ, निकाली गई कलश यात्रा

गिरिडीह : कलश यात्रा के साथ सोमवार को सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप कोलडीहा में प्राण प्रतिष्ठा प्रारम्भ हुआ । समिति … Read more

बाबूलाल को विपक्ष नेता की मान्यता देने की मांग, भाजपा ने CM हेमंत का फूंका पुतला

बाबूलाल को विपक्ष नेता की मान्यता देने की मांग, भाजपा ने CM हेमंत का फूंका पुतला

गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं दिए जाने को लेकर सोमवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गिरिडीह … Read more

#Giridih_headlines 15 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines 

  • बेंगाबाद थाना क्षेत्र में लव, सेक्स, धोखा का मामला आया सामने, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता, पड़ताल में जुटी पुलिस.

 

  • व्यवहार न्यायालय में हुआ कार्यक्रम, 22 मार्च को सभी प्रखंडों में आयोजित होगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर, अलग अलग टीमों का किया गया गठन.

 

  • कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ -साथ औषधि विभाग भी सतर्क, संयुक्त औषधि निदेशक डॉ सुजीत कुमार कर रहे जिले की मॉनिटरिंग, डी आई ने जिले के कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण.

 

  • जिला गव्य विकास कार्यालय में हुआ कार्यक्रम, विधायक सुदिव्य कुमार के हाथों लाभुकों के बीच 98 दुधारू गायों का किया गया वितरण, गिरिडीह/ गांडेय व बेंगाबाद प्रखंड के लाभुकों को मिली गाय, विधायक ने कहा गौ सेवा कर आगे इस योजना का लें लाभ.

 

  • शिक्षकों के सम्मान में गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड 2020 का हुआ आयोजन, प्रसिद्ध शिक्षकों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित.

 

  • बोड़ो में खुला पैराडाइस फिटनेस जिम, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन, संचालक मो. उस्मान ने कहा जिम में मौजूद है अत्याधुनिक सुविधाएं.

 

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बेंगाबाद के झलकडीहा पंचायत में हुआ दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी समेत अन्य ने किया उद्घाटन.

 

  • खंडेलवाल महिला समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, काफी संख्या में समाज की महिलाएं हुई शामिल, नाचते झूमते अबीर गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं.

 

 

इंटरमीडिएट साइंस विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, जमुआ में खुला विद्याकुलम कोचिंग सेंटर

जमुआ(गिरिडीह) : इंटरमीडिएट साइंस (I.SC) परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर अब आईएससी की तैयारी के … Read more