AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वार्ता के बाद समाप्त हुई आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट और कर्मियों की तनातनी

गिरिडीह : ईपीएफ कटौती को लेकर आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट और कर्मियों के बीच चल रही तनातनी मंगलवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गई. गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में निगम कर्मियों, वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों और कर्मियों के प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता चली. इस क्रम में इपीएफ


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : ईपीएफ कटौती को लेकर आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट और कर्मियों के बीच चल रही तनातनी मंगलवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गई. गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में निगम कर्मियों, वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों और कर्मियों के प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता चली. इस क्रम में इपीएफ से संबंधित मामलों को दो से तीन दिनों में बैठकर समाधान निकालने का निर्णय लिया गया और कर्मियों के इपीएफ लिस्ट जारी करने का भी समझौता हुआ.

वार्ता के क्रम में सभी कर्मियों को 10 तारीख तक वेतन भुगतान, उनकी नौकरी की गारंटी आदि मुद्दों पर समझौता तय किया गया. इन समझौतों के बाद वेस्ट मैनेजमेंट और उनके कर्मियों ने तत्काल से शहर में कूड़ा उठाव का कार्य शुरू कर दिया है.

इस संबंध में गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट और कर्मियों के बीच समझौता तय हो चुका है और सारे विवादों का हल निकाला जा चुका है. अब शहर में पूर्व की भांति कचरा उठाने का काम शुरू हो जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर नगर निगम के उपमहापौर ने भी समझौता की बात कही है और शहर को साफ-सुथरा रखने में आकांक्षा के कर्मियों को जुड़ने की बात कही है. इधर कर्मियों के प्रतिनिधि अशोक सिंह ने कहा कि आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों ने सभी कर्मियों की मांगों पर अपनी सहमति जताई है. जिसके बाद अब आकांक्षा के कर्मी शहर को साफ सफाई करने में जुट गए हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories