TOP BANNER
Sponsored

पिहरा में शिक्षकों की कमी को ले बीईईओ को दिया गया आवेदन

गावां : गावां प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय पिहरा के अभिभावकों व प्रबंध समिति के सदस्यों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवेदन देकर विद्यालय में शिक्षकों को पदस्थापित करने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में लगभग 400 बच्चे नामांकित हैं वहीं विद्यालय में शिक्षकों की संख्या मात्र 04

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 22, 2021 Dec 22 37 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय पिहरा के अभिभावकों व प्रबंध समिति के सदस्यों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवेदन देकर विद्यालय में शिक्षकों को पदस्थापित करने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में लगभग 400 बच्चे नामांकित हैं वहीं विद्यालय में शिक्षकों की संख्या मात्र 04 है जो शिक्षा अधिकार अधीनियम का घोर उल्लंघन है। उक्त विद्यालय संकुल केन्द्र है जहां हर प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों का संचालन भी होना है लेकिन शिक्षकों के नहीं रहने से विद्यालय में शिक्षण कार्य काफी प्रभावित हो रहा है
अभिभावकों ने शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों के पदस्थापन की मांग की है।

आवेदन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनंत कुमार, पप्पु यादव, मौजी महतो, संजय सिंह,बालेश्वर प्रसाद यादव,मो. युसूफ,रंधीर कुमार मनोज यादव,संजु देवी,ममता देवी आरती देवी,विमला देवी एवम संगीता देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories