TOP BANNER
Sponsored

विधायक सुदिव्य कुमार के फेसबुक पोस्ट को लेकर आक्रोश, ब्राह्मण समाज ने की आपातकालीन बैठक

गिरिडीह : बापू को गोली मारने वाला हिन्दू नहीं बल्कि ब्राह्मणवादी मानसिकता के थे. विधायक सुदिव्य कुमार के इस फेसबुक पोस्ट के ब्राह्मणों में आक्रोश है. सोमवार को इस मुद्दे को लेकर ब्राह्मण समाज एकजुट हुए आपातकालीन बैठक की. मौके पर ब्राह्मणों ने विधायक के पोस्ट की निंदा की. साथ ही आन्दोलन का निर्णय लिया.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 31, 2022 Jan 31 47 Views
Share

गिरिडीह : बापू को गोली मारने वाला हिन्दू नहीं बल्कि ब्राह्मणवादी मानसिकता के थे. विधायक सुदिव्य कुमार के इस फेसबुक पोस्ट के ब्राह्मणों में आक्रोश है. सोमवार को इस मुद्दे को लेकर ब्राह्मण समाज एकजुट हुए आपातकालीन बैठक की. मौके पर ब्राह्मणों ने विधायक के पोस्ट की निंदा की. साथ ही आन्दोलन का निर्णय लिया. तय किया कि विधायक के विरुद्ध आगामी 3 फरवरी को अम्बेडकर चौक पर धरना दिया जायेगा. वहीं धरने के बाद पुतला दहन किया जायेगा. जिसमें गिरिडीह शहर ही नहीं पुरे गिरिडीह जिला से समाज के लोग भाग लेंगे.

मौके पर समाज के लोगों ने विधायक से हिन्दू विरोधी एवं समाज विरोधी वक्तव्यों और पोस्टों से बाज आने की नसीहत दी. साथ ही कहा कि ऐसे बयान या पोस्ट करने से ब्राह्मण समाज के साथ-साथ पुरा सनातन समाज ऐसे लोगों का हर स्तर पर विरोध के साथ सामाजिक वहिष्कार भी करेगा.

बैठक को शशिधर पांडेय, सुरेश शक्ति, दीपक उपाध्याय, मोतीलाल उपाध्याय, रीतेश पांडेय, अवध पंडा, सौरव तिवारी आदि ने सम्बोधित किया. साथ ही आन्दोलन की रुपरेखा तय की. वहीं बैठक में मुकेश पांडे, शरद भक्त, राहुल पांडे, सौरभ मिश्रा, निशांत कुमार मिश्रा, शिवनंदन पांडे, अभिजीत मिश्रा ,चंदन पांडे, सुमन पांडे, कुमार सौरव, श्याम तिवारी, वीरेंद्र पांडे, अंकित राज, संतोष पांडे, सुमन शेखर ,अमित पाठक, सनातन कुमार पाठक, केशव पाठक आदि शामिल थे.

MIDDLE
Sponsored

इधर सोशल मिडिया पर पोस्ट की भर्त्सना के बाद विधायक के फेसबुक वाल पर पोस्ट को एडिट करते हुए निचे में नोट लिखा गया है कि ब्राह्मणवादी मानसिकता का अर्थ ब्राह्मण वर्ग से नहीं. समाज में वर्षों से व्याप्त लुटेरी विचारधारा से है. वहीं एक अन्य पोस्ट कर जरिये व्यक्तिगत व जातिगत भावना को ठेस पहुँचने पर क्षमा माँगा गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories